फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The players' crop is withering due to lack of trainer

Balrampur News: प्रशिक्षक की कमी से कुम्हला रही खिलाड़ियों की पौध

Thu, 08 May 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
The players' crop is withering due to lack of trainer
बलरामपुर। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए भले ही भरसक प्रयास कर रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुधार नहीं हो पा रहा है। संसाधन व प्रशिक्षकों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं कुंद हो रही हैं। उचित अभ्यास का मौका न मिलने से स्थानीय खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करने से वंचित हो रहे हैं। आलम यह है कि क्रिकेट खेल के प्रशिक्षक ही जिले में नहीं है। इसी तरह अन्य खेलों के मास्टर ट्रेनर न होने से खिलाड़ियों की पौध कुम्हला रही है।
विज्ञापन

नगर के अचलापुर वार्ड में स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित है। स्टेडियम में वैसे तो प्रतिवर्ष कई स्पर्धाएं कराई जाती हैं, लेकिन खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से तैयार करने के लिए प्रशिक्षकों का अभाव है। स्टेडियम में क्रिकेट, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, कबड्डी व कुश्ती सहित कई प्रमुख खेलों के मास्टर ट्रेनर की कमी है। इन खेलों से जुड़े खिलाड़ी स्टेडियम में आते तो हैं, लेकिन स्वयं अभ्यास करके वापस लौट जाते हैं। प्रशिक्षक न होने के कारण खिलाड़ियों को खेलों के नियमों की सटीक जानकारी नहीं हो पाती है। क्रिकेट खिलाड़ी राहुल, राजू, सौरभ पांडेय व सत्यम साहू ने बताया कि वह लोग प्रतिदिन स्टेडियम में अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन

निदेशालय को भेजा गया है पत्र
क्रिकेट, वालीबाल व बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के प्रशिक्षक की तैनाती के लिए खेल निदेशालय को पत्र लिखा गया है। जल्द ही प्रशिक्षक की तैनाती कराकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed