{"_id":"69fb80e47288eececc0abc82","slug":"the-picture-of-roads-will-change-with-a-special-package-of-rs-200-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1029-147723-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 200 करोड़ के विशेष पैकेज से बदलेगी सड़कों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 200 करोड़ के विशेष पैकेज से बदलेगी सड़कों की तस्वीर
Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो-38-बलरामपुर सदर विधान सभा क्षेत्र में स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
बलरामपुर। प्रदेश सरकार से मिले 200 करोड़ रुपये के विशेष सड़क विकास पैकेज ने जिले में नई उम्मीद जगा दी है। इस पैकेज के तहत बलरामपुर की चारों विधानसभा तुलसीपुर, गैसड़ी, सदर और उतरौला में करीब 50-50 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना मांगी है, जिस पर स्थानीय स्तर पर तेजी से काम चल रहा है।
इस बार कार्ययोजना को पूरी तरह जमीनी हकीकत से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। गांव-गांव और प्रमुख संपर्क मार्गों की स्थिति का आकलन कर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। पिछले वर्षों में बजट की कमी के कारण जो सड़कें नहीं बन पाईं या अधूरी रह गईं, उन्हें भी इस पैकेज में शामिल करने पर जोर है।
सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की स्थिति का सर्वे कराया गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर प्राथमिकता तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि खराब हो चुकी सड़कों के पुनर्निर्माण के साथ-साथ गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल ने कहाकि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए बजट तय किया है। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने बताया कि प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम रूप दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक विधानसभा के लिए 50 करोड़ रुपये की सीमा तय की गई है। यदि प्रस्तावित कार्य इससे अधिक होते हैं, तो प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जाएगा। इसमें आवागमन की जरूरत, आबादी और क्षेत्रीय महत्व जैसे बिंदुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। जिला स्तर पर तैयार प्रस्तावों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें पीडब्ल्यूडी मुख्यालय भेजा जाएगा, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू होंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि समय से स्वीकृति लेकर काम जल्द धरातल पर उतारा जाए।
विज्ञापन
मानसून से पहले काम शुरू कराने की तैयारी
प्रशासन की कोशिश है कि मई के अंत तक योजनाओं को मंजूरी मिल जाए, ताकि बरसात से पहले ही सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू किए जा सकें। इससे बारिश के दौरान खराब सड़कों से होने वाली परेशानी में काफी राहत मिल सकेगी।
इस विशेष पैकेज का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने की उम्मीद है। खराब और जर्जर सड़कों के कारण जहां अब तक आवागमन बाधित रहता था, वहीं अब बेहतर कनेक्टिविटी से बाजार, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।