फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The NEET admit card must be shown to the conductor to avail of the half-fare concession.

Balrampur News: आधे किराए के लिए परिचालक को देना होगा नीट का प्रवेश पत्र

Sat, 20 Jun 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The NEET admit card must be shown to the conductor to avail of the half-fare concession.
बलरामपुर। नीट परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में यात्रा करने पर आधा किराया लिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को बस परिचालक को नीट का प्रवेश पत्र दिखाना होगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए डिपो से 15 स्पेशल बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

21 जून को नीट परीक्षा होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों का आवागमन 20 जून से ही शुरू हो जाएगा। शासन के निर्देश पर रोडवेज बसों में नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से आधा टिकट का पैसा लिया जाएगा। बलरामपुर डिपो से 15 विशेष बसें अभ्यर्थियों के लिए ही संचालित की जाएंगी। आधा टिकट का पैसा देने के साथ ही अभ्यर्थियों को परिचालक को नीट परीक्षा का प्रवेश पत्र की छायाप्रति देनी होगी। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि रोडवेज बसों के बेहतर संचालन के लिए बलरामपुर डिपो के सभी चालक-परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। मांग के अनुसार विभिन्न रूटों पर बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। डिपो पर पूछताछ केंद्र व हेल्पडेस्क पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed