{"_id":"64d9171ee25719f03e059706","slug":"the-mla-inspected-the-anti-erosion-works-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1876-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कटानरोधी कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कटानरोधी कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण
Sun, 13 Aug 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण करते विधायक राम प्रताप वर्मा।
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला विधायक ने रविवार को पिपराघाट पुल पर नदी की कटान से बचाव के लिए कराए जा रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मानक के अनुरूप कटान निरोधी कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश बाढ़ खंड के अधिकारियों को दिया।
बीते दिनों राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पिपराघाट पुल का एप्रोच कटने लगा था। डीएम के निर्देश के बाद पुल के एप्रोच को कटने से बचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कराया गया है। कटानरोधी कार्य का हाल जानने के लिए विधायक राम प्रताप वर्मा पहुंचे। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता को देखा। विधायक ने कहा कि समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्य में मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ विधान सभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख उतरौला महिपाल चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।