{"_id":"6aef493afedaa6831c08d6f6","slug":"the-message-of-shri-ram-will-reach-every-hindu-family-across-the-world-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157561-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विश्व के हर हिंदू परिवार तक पहुंचेगा श्रीराम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विश्व के हर हिंदू परिवार तक पहुंचेगा श्रीराम का संदेश
Sat, 07 Nov 2026 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर में श्री हनुमत जयंती महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को अयोध्या से आए स्वामी गुरु महेंद्र दास ने ‘घर-घर राम, हर घर रामायण’ अभियान को विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन बनाने का संकल्प जताया। उन्होंने बताया कि श्री रामाकृष्णा इंटरनेशनल के तत्वावधान में संचालित इस अभियान का उद्देश्य अयोध्या की आध्यात्मिक चेतना को विश्व के प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचाना है।
स्वामी गुरु महेंद्र दास ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग, सेवा और मर्यादा पर आधारित जीवन दर्शन है। भगवान श्रीराम के आदर्शों और श्रीरामचरितमानस की शिक्षाओं को मंदिरों तक सीमित रखने के बजाय प्रत्येक परिवार के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत घरों में नियमित रूप से रामायण, श्रीरामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ करने के साथ ही श्रीराम नाम संकीर्तन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे परिवारों में भक्ति भावना के साथ प्रेम, अनुशासन, पारिवारिक एकता और नैतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
स्वामी गुरु ने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक ग्रंथों और सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान देना भी आवश्यक है। रामायण की कथाओं के माध्यम से उनमें सत्य, विनम्रता, सेवा और बड़ों के सम्मान जैसे संस्कार विकसित किए जा सकते हैं।
उन्होंने संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, मंदिरों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या से शुरू होने वाला यह संदेश विश्वभर में सांस्कृतिक एकता और सदाचार की ज्योति फैलाएगा।