फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The matter of extortion from Pradhans took a serious turn, former MLA went to meet CM

Balrampur News: प्रधानों से वसूली मामले ने पकड़ा तूल, सीएम से मिलने गए पूर्व विधायक

Tue, 22 Apr 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The matter of extortion from Pradhans took a serious turn, former MLA went to meet CM
बलरामपुर। पंचायतों में अधिकारियों के बीच बढ़ती खींचतान का सीधा असर अब विकास कार्यों पर पड़ने लगा है। कई पंचायतों में विकास की रफ्तार थम गई है। ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के नाम पर वसूली के आरोप लगाए हैं। डीएम ने इस मामले की जांच शुरू कराई। जिसके बाद भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू प्रधानों के समर्थन में सामने आ गए। मंगलवार को वे लखनऊ रवाना हुए और मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने सीएम से मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने किसी भी तरह की वसूली के आरोपों से इनकार किया है और प्रधानों के विरोध को पंचायत कार्यों की जांच की प्रतिक्रिया बताया है। हालांकि, एडीएम द्वारा कई प्रधानों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन प्रधान अपनी बात पर अडिग हैं। प्रधान संगठन के अध्यक्ष गुलजारी लाल शुक्ल ने कहा कि अब प्रधान डरने वाले नहीं हैं और उन्हें भरोसा है कि पूर्व विधायक मुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंचाएंगे और न्याय दिलाएंगे। वहीं, हालात ऐसे हो गए हैं कि प्रधान अब विकास कार्यों से पीछे हटने लगे हैं। पचपेड़वा ब्लॉक सहित अन्य क्षेत्रों में कई प्रधानों ने फिलहाल काम न करने का मन बना लिया है। वहीं मामले में भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह प्रधानों से वसूली की जा रही है, वह बेहद चिंताजनक है। मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा मामला रखूंगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करूंगा।
विज्ञापन

विकास पर पड़ेगा असर
सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत आरपी शुक्ल का कहना है कि वर्तमान स्थिति में किसी एक पक्ष को आगे बढ़कर समाधान निकालना चाहिए। यदि विवाद यूं ही चलता रहा, तो ग्रामीण स्तर पर जरूरी कार्य अधूरे रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed