फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The joy of freedom everywhere

हर तरफ आजादी का उल्लास

Sat, 13 Aug 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The joy of freedom everywhere
बलरामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव का चहुंओर उल्लास है। जिले के सभी घरों, प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा झंडा लहरा रहा है। दफ्तरों को तिरंगी झालरों से सजाकर धूमधाम के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। एसएसबी 9वीं वाहिनी की ओर से नेपाल की सेना के साथ मुख्यालय पर मित्रवत बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकालकर आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसबी 9वीं वाहिनी मुख्यालय से जवानों की बाइक रैली को कमांडेंट उपेंद्र रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली तुलसीपुर मार्ग होते हुए नेपाल सीमा चौकी कोयलाबास तक गई। फिर वहां से लौटकर मुख्यालय पहुंची। इस दौरान लोगों से घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की गई। नेपाल के एपीएफ कार्मिकों व एसएसबी जवानों के मध्य इंडोर स्टेडियम में मित्रवत बैंडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें नेपाल के जवानों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पुरस्कार व तिरंगा झंडा वितरित किया गया। इंडोर स्टेडियम में एमएलके पीजी कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, एमडीके इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, एसडीआरएल, फातिमा स्कूल व केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। विजेता व उप विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी व तिरंगा झंडा दिया गया। नेपाल की ओर से विनोद केसी, माधव प्रसाद ढुंगल सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालकों व कर्मियों की वाहन रैली को कलेक्ट्रेट से एडीएम राम अभिलाष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अमित सिंह, जिला समन्वयक पवन दीक्षित, नितिन श्रीवास्तव, फहद रसूल, दुर्गेश चौधरी, पवन तिवारी आदि ने किया।
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनीषा रानी ने रामअवध इंटर कॉलेज पेहरा बाजार उतरौला में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार यादव, संस्थापक आज्ञाराम यादव, पेहर चौकी प्रभारी शमशाद अली, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रशिक्षक जिलेदार पांडेय, विजय मौर्य, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
जिले की सभी कोतवाली व थानों से प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में पैदल रैली निकालकर लोगों को देश की आजादी के प्रति जागरूक किया गया। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, महेंद्र पांडेय, हरिबंश सिंह की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई।
महराजगंज तराई में तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व राजेश कुमार सक्सेना ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधान गणेश प्रसाद सोनी, डॉ. हुकुम सिंह, आलोक कुमार मिश्र, जगदंबा प्रसाद मिश्र, विनोद, बसंत आदि तिरंगा रैली में शामिल हुए। मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरान के उलेमाओं के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली।
इसमें प्रबंधक डॉ. अकबाल अहमद व प्रधानाचार्य मौलाना मसीह अहमद कादरी के नेतृत्व में मौलाना नूर अहमद, शाहिद खान, मौलाना सादिक आदि उलेमा व शिक्षक शामिल हुए। गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इसमें जगदंबा ठाकुर, हरीश मिश्र, रामदीन वर्मा, गोविंद प्रसाद पांडेय, लालमन यादव, पंकज सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, अब्दुल अजीज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने तिरंगे के रंग में वॉल हैंगिंग, विंडचाइम, पेन स्टैंड, बधाई पत्र, फिरकी, मयूर आकृति व झंडे आदि की प्रस्तुती की। वरिष्ठ शिक्षक जोसेफ फर्नांडीज और मो. हाशिम खां ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रीति सिंह, श्वेता तिवारी, दीक्षा त्रिपाठी, कमलजीत कौर, अंजना मिश्रा, विंध्यवासिनी, मधु सिंह, नीशू तिवारी, मनोज चौरसिया, आफरीन, गुंजन सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
51वीं यूपी बटालियन एनसीसी व नगर पालिका परिषद बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अरविंद सूद के निर्देशन में एमएलके पीजी कॉलेज से सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सिटी पैलेस, बड़ा पुल चौराहा, चौक बाजार व वीर विनय चौराहा से एमपीपी इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें एमएलके पीजी कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, भगवती आदर्श विद्यालय व सिटी मांटेसरी कॉलेज के एनसीसी कैडेट शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट मदनलाल, ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट पवन कुमार, मेजर वंदना पांडेय, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, रत्नेश सिंह, लईक अहमद, आनंद चौधरी, जयकार सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
उतरौला प्रतिनिधि के मुताबिक भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य कुुमेश कुमार सरोज ने राष्ट्रगान व झंडा गीत गायन के बाद तिरंगा यात्रा को रवाना किया। दुखहरण नाथ मंदिर, गोंडा मोड़, हनुमानगढ़ी, ज्वाला माई मंदिर, बड़ी मस्जिद, कस्बा चौकी, हॉटन रोड, रोडवेज बस स्टेशन, मुखर्जी चौराहा, आंबेडकर चौराहा व सब्जी मंडी से होकर पुन: विद्यालय पहुंचकर रैली समाप्त हुई। इसमें केसरी प्रसाद गुप्ता, हर्षवर्धन सिंह, दीपक गुप्ता, उतरौला इंस्पेक्टर राम नारायन, कस्बा चौंकी इंचार्ज गुरुसेन सिंह, गांधी नगर चौकी इंचार्ज राजीव मिश्र, शिक्षक राम मोहन श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार वर्मा, दुर्गा प्रसाद, इस्लाम, शरद श्रीवास्तव, सुरेंद्र, दीपक, दुर्गेश आदि शामिल हुए।
एसएसबी 50वीं वाहिनी डिवहरवा के तत्वावधान में विशुनपुर विश्राम स्थित राजकीय आश्रम पद्घति बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम करके वीर शहीदों को याद किया गया। वाहिनी के उप कमांडेंट मुुकेश गुर्जर व थारु विकास परियोजना अधिकारी तेज पाल सिंह ने भारत माता व सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के बाद एसएसबी जवानों ने हाथ में तिरंगा लेकर तीन किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाई। कार्यक्रम में वाहिनी के एसआई ग्रीश सिंह नेगी, गूगल गगोई, मेहता राम, खेमराज, प्रकाश सिंह, लोकेंद्र सिंह, रमेश कुमार, चंदनपुर की प्रधान फूलमति, कोहरगड्डी की प्रधान नीलम देवी, विशुनपुर विश्राम के प्रधान अक्षय थारु, संतोष आदि शामिल हुए। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय गैसड़ी प्रथम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जीआईसी गैसड़ी व किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहनी के छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। रैली का नेतृत्व बीडीओ अवनींद्र कुमार पांडेय, बीईओ शमशेर सिंह, कोतवाल ओपी सिंह चौहान, शिक्षक अनूप सिंह, अजीत पांडेय व रवि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed