{"_id":"68e0085bd25271e860024d6c","slug":"the-idols-were-immersed-with-music-and-cheers-balrampur-news-c-99-1-brp1010-134504-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गाजे-बाजे और जयकारों के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गाजे-बाजे और जयकारों के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन
बलरामपुर में निकाली गई मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस। संवाद
रेहराबाजार/ललिया/उतरौला/सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और ग्राम सभाओं से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। वहीं शुक्रवार को महराजगंज तराई क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। जगह-जगह शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पत्थर को जो कर दे पानी… जय भवानी के नारों से बृहस्पतिवार को पूरा वातावरण गूंज उठा।
शहर व आसपास की प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती के सिसई घाट पर हुआ। विसर्जन शोभायात्राओं के मार्गों पर जगह-जगह भंडारे भी आयोजित किए गए। सभी जगहों पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए और दुर्गा मां की जयकारों के बीच प्रतिमाओं को विदाई दी गई। रेहरा बाजार की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कुआनो नदी के सुंदर घाट पर हुआ। नगर क्षेत्र की प्रतिमाओं को नयानगर पोखरा और केशवनगर पोखरा में विसर्जित किया गया। मथुरा बाजार से होकर गुजरने वाली दुर्गा प्रतिमाओं को मथुरा घाट पर विसर्जित किया गया। इस दौरान सीओ ललिया डीके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय और पीएसी की एक कंपनी तैनात रही।
उतरौला क्षेत्र में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा राप्ती नदी के कटरा घाट पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और जगह-जगह भव्य भंडारों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक राम प्रताप वर्मा, पवन गुप्त, गुरविंदर सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, अमित कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए एसडीएम अभय सिंह, सीओ राघवेंद्र सिंह, कोतवाल अवधेश राज सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार तथा भारी संख्या में पुलिस और पीएसी जवान तैनात रहे। सादुल्लाहनगर क्षेत्र की ग्राम सभाओं से आईं प्रतिमाओं का विसर्जन अयोध्या घाट पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
वीर विनय चौराहे पर एकत्र हुईं प्रतिमाएं
केंद्रीय पूजा समन्वय समिति की तरफ से वीर विनय चौराहे पर प्रतिमा विसर्जन एकत्रीकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर भर की प्रतिमाएं एक स्थान पर एकत्र हुईं। दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक सदर पल्टूराम, महंत गेल्हापुर बृजानंद महराज, चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह, डीपी सिंह बैस, अविनाश मिश्र, तुलशीष दुबे, राजकुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।