फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The hospital is ready, waiting for operation

Balrampur News: अस्पताल बनकर तैयार, संचालन का इंतजार

Sun, 13 Oct 2024 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
The hospital is ready, waiting for operation
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए रेहरा बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। सीएचसी भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। लेकिन कुछ मामूली काम अधूरे होने हैंडओवर नहीं हुआ है, जिससे संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रेहरा बाजार में प्रधानमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम के तहत तीन करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2014 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। लेटलतीफी के बाद अब वर्ष 2024 में अस्पताल का भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। स्थानीय लोगों को भवन के हैंडओवर होने के बाद संचालन शुरू होने का इंतजार है। उधर सीएचसी में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग से कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी अभी चल रही है।
विज्ञापन



42 गांवों की 2.45 लाख की आबादी को मिलेगा लाभ
रेहरा बाजार ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। ब्लॉक क्षेत्र की 42 ग्राम सभाओं की दो लाख 45 हजार आबादी को बिना भागदौड़ किए आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी। अभी तक अस्पताल न होने से स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए तहसील व जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएचसी में मिलेंगी यह सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। अस्पताल में आठ एमबीबीएस चिकित्सक, जिसमें बाल रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन व सर्जन आदि की तैनाती की जाएगी। सीएचसी में 30 बेड की व्यवस्था होगी। पैथोलॉजी लैब में 24 प्रकार की जांचें हो सकेंगी। इसके अलावा एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीन की भी व्यवस्था की जाएगी।




निर्माण पूरा, भवन जल्द होगा हैंडओवर
कार्यकारी संस्था सीएंडडीएस यूनिट उत्तर प्रदेश जलनिगम नगरीय के इंजीनियर सूरज पटेल ने बताया कि भवन का निर्माण पूरा हो गया है। अस्पताल स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पत्र भेजा गया है। आदेश मिलते ही विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed