{"_id":"66216b6e62b425d59e0e7264","slug":"the-heat-waves-made-everyone-miserable-the-temperature-reached-40-degrees-balrampur-news-c-99-1-slko1019-108899-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, पारा 40 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, पारा 40 डिग्री पहुंचा
Fri, 19 Apr 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पारा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को गर्म हवा और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल-बेहाल रहा। तेज धूप की तपिश से लोग बिलबिला गए। दोपहर के समय लोग घरों में दुबके रहे और बाजार सुनसान रहे। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही कम रही। जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर में चलने वाली तेज हवाओं के चलते पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली जारी रहा।
तेज धूप के चलते सुबह से ही गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है और दस बजे के बाद तो भीषण गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अप्रैल के महीने में मई जून जैसी गर्मी से लोग त्रस्त दिखाई दे रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर और सिर को ढककर चलने को मजबूर रहे। लोगों की आवाजाही कम होने से दोपहर में चौक बाजार, सराय फाटक, भगवतीगंज व मेजर चौराहा समेत शहर के सभी बाजार सूने रहे। शाम के समय धूप का असर कम होने पर लोग घर से बाहर निकले, जिससे बाजारों में रौनक नजर आई। भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से लोग बेहाल नजर आए। एक्सईएन पावर कारपोरेशन बालकृष्ण ने बताया कि लोकल फाल्ट को दूर कर तत्काल बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाती है।