{"_id":"6a09faa2b1da9d17d903c5ba","slug":"the-heat-of-the-sun-again-made-us-miserable-balrampur-news-c-99-1-brp1003-148468-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सूरज की तपिश ने फिर किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सूरज की तपिश ने फिर किया बेहाल
Sun, 17 May 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के गोंडा रोड पर धूप से बचने के लिए गमछा लपेटकर जाता बाइक सवार युवक ।-संवाद
बलरामपुर। बारिश व हवाएं थमने के बाद एक बार फिर गर्मी का कहर शुरू हो गया है। मौसम साफ होने के बाद भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह 10 बजे ही सूरज की तपिश से लोग परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
जिले में रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह 10 बजते ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। बीते दिनों बारिश व तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिला था। करीब एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहा। तापमान में गिरावट आने से लोगों को कुछ राहत मिली थी। अब एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। चिलचिलाती धूप के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। नगर के फारूक व राशिद ने बताया कि रविवार को तेज धूप के कारण घर से दुकान जाने में बहुत परेशानी हुई। तेज धूप में गमछा बांधकर जाना पड़ता है। गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।
आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान
-- जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बेवजह धूप न निकलने व शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए बरतें सावधानी
चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरधर चौहान ने बताया कि तापमान बढ़ने से बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। पहले जिला मेमोरियल अस्पताल में जहां 300 के आसपास मरीज आते थे वहीं अब 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। गर्मी बढ़ने से उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीज अधिक आ रहे हैं। गर्मी में इन बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरी न होने पर तेज धूप में बाहर न निकलें। बाहर निकलने पर सिर को ढक कर रखें। समय-समय पर पानी पीते रहें। पेय पदार्थों का इस्तेमाल अधिक करें।