Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The grand festival of sun worship, Dala Chhath, has begun with 'Nahay-Khay

Balrampur News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ

Fri, 13 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The grand festival of sun worship, Dala Chhath, has begun with 'Nahay-Khay
फोटो-7-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर छठ पूजा का सामान खरीदतीं महिलाएं ।-संवाद
बलरामपुर। सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर जिले में श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं में खासा उत्साह है। पर्व के पहले दिन घरों की साफ-सफाई करने के बाद व्रतियों ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए। इसके बाद भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना कर व्रत का संकल्प लिया। घरों में पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया गया। इसी के साथ छठ महापर्व का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया।
विज्ञापन


श्रद्धालु नेहा सिंह, सुरेशी मिश्रा, ललिता पांडेय और दीपिका मिश्रा ने बताया कि छठ पूजा में पवित्रता और शुद्धता का विशेष महत्व है। नहाय-खाय से लेकर व्रत के पारण तक खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान लहसुन-प्याज समेत तामसिक भोजन से परहेज किया जाता है। शनिवार को खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर, रोटी और अन्य पारंपरिक प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।
विज्ञापन


रविवार को व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं, सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा। इसके बाद व्रती पारण कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। धार्मिक मान्यता है कि छठी मइया और भगवान सूर्य की आराधना से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। संतान की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए भी यह व्रत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर चीनी मिल, शुगर कंपनी तुलसीपुर और बजाज चीनी मिल इटईमैदा में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवारों में भी छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह है। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से यहां नौकरी और व्यवसाय करने आए परिवार इस पर्व को पूरे विधि-विधान से मनाते हैं। चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल, सूप, दउरा और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी भी की जा रही है।


महापर्व की शुरुआत शुक्रवार 13 नवंबर को नहाय-खाय से हुई। शनिवार 14 नवंबर को खरना होगा। रविवार 15 नवंबर को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार 16 नवंबर को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed