{"_id":"64cd3d6a3175acb55207c526","slug":"the-government-is-providing-housing-so-that-no-poor-sleeps-in-the-open-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1641-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कोई भी गरीब खुले में न सोए, इसके लिए सरकार दे रही आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कोई भी गरीब खुले में न सोए, इसके लिए सरकार दे रही आवास
Fri, 04 Aug 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के दौरे पर आईं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सदर ब्लॉक के कलवारी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उनको जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से फीडबैक लिया। गांव के कंपाेजिट विद्यालय में विद्यार्थियों से सवाल पूछकर उनके शैक्षिक स्तर को जाना। साथ ही पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
ग्राम पंचायत कलवारी के दलित बस्ती में चौपाल को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व मार्गदर्शन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है। जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को आवास का लाभ दिया जा रहा है। कोई भूखा न रहे, इसलिए गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। चौपाल के बाद राज्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ भोजन भी किया।
इसके बाद राज्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय कलवारी पहुंची। वहां पर शिक्षकों की संख्या, विद्यार्थियों की उपस्थिति व मध्यान्ह भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं से गणित, अंग्रेजी व विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछकर शैक्षिक स्तर को परखा। उन्होंने सहजन के पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, ग्राम प्रधान जुगलाल सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ
बलरामपुर। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास भवन सभागार में बैठक कर विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। निर्देश दिया कि सभी अधिकारी शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुसार निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकास कार्याें को पूरा कराएं।
कहा कि सरकार की नजर प्रत्येक अधिकारी पर है। यदि कोई अधिकारी कार्यों में रुचि नहीं लेता है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई शासन द्वारा की जाएगी। राज्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास व निर्माण कार्यों के साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की। कहा कि योजनाओं के संचालन व पात्रों तक पहुंचाई गईं योजनाओं के लाभ की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि को दिया जाना चाहिए।
अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि गांव में रोस्टर के अनुसार बिजली हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव से विभिन्न बिंदुओं पर आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रकरण विशेष में पुलिस विभाग द्वारा लापरवाही किए जाने की शिकायत की। जिस पर राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को जांच कर निस्तारण का निर्देश दिया।
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया सड़क निर्माण में कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार कदापि नहीं होनी चाहिए। डीएफओ को निर्देश दिया कि महाअभियान में जितने भी पौधे रोपित किए गए हैं, उन्हें सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाए। बालवन, नंदन वन, आयुष वनों को संरक्षित किया जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि सर्पदंश में लगने वाली इंजेक्शन के साथ ही रैबीज की वैक्सीन भी अस्पतालों में उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई का निर्देश भी दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सभी विधायक तथा डीएम अरविंद कुमार व सीडीओ संजीव कुमार मौर्य सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।