फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The government is hollowing out democracy by striking names off the electoral rolls

Balrampur News: एसआईआर से वोट काटकर लोकतंत्र को खोखला कर रही सरकार

Mon, 26 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 26 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The government is hollowing out democracy by striking names off the electoral rolls
फोटो-20-बलरामपुर में प्रेसवार्ता को संबो​धित करते कांग्रेस पर्यवेक्षक।-स्रोत : कांग्रेस
बलरामपुर। जिले में सोमवार को पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक दामोदर गुर्जर ने एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा देने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। आरोप लगाया कि सरकार एसआईआर के जरिये वोट काटकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को खोखला कर रही है।
विज्ञापन


नगर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में पर्यवेक्षक ने भाजपा की नीतियों को लोकतंत्र के लिए घातक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर एसआईआर के माध्यम से वोटों की चोरी कर लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक तरीके से लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बेहद जरूरी है। कांग्रेस इस मुद्दे पर संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठा रही है। उन्होंने दोहराया कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक ने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में जिले के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।


इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाध्यक्ष शिवलाल, पूर्व अध्यक्ष अनुज सिंह, राज बहादुर यादव और विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed