फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The gap in Bhojpur-Shahpur embankment increases the difficulty

Balrampur News: भोजपुर-शाहपुर तटबंध में गैप बढ़ाता है मुश्किल

Wed, 14 May 2025 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
The gap in Bhojpur-Shahpur embankment increases the difficulty
बलरामपुर के भोजपुर शाहपुर गांव के पास कटान करती राप्ती नदी। संवाद
बलरामपुर। भोजपुर-शाहपुर तटबंध में गैप होने से राप्ती नदी की बाढ़ का पानी गैसड़ी ब्लॉक के 50 से अधिक गांवों में भर जाता है। क्षेत्र की 35 हजार से अधिक आबादी को बाढ़ का प्रकोप झेलना पड़ता है। तटबंध में करीब 700 मीटर का गैप है, जिसके चलते यह परेशानी होती है। यदि बरसात से पहले तटबंध के गैप को न भरा गया तो ग्रामीणों को फिर बाढ़ की परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


राप्ती नदी की बाढ़ से बलरामपुर से सिद्धार्थनगर तक 150 से अधिक गांवों को बचाने के लिए वर्ष 1990 में 102 किलोमीटर लंबे भोजपुर-शाहपुर तटबंध का निर्माण कराया गया था। निर्माण के समय तटबंध में दो जगहों पर गैप रहा गया था। कूड़ी-मझौव्वा-कठेर गांवों के पास तटबंध में करीब 700 मीटर का गैप है। भोजपुर कैनाल से फत्तेपुर डिहवा तक तटबंध में दूसरी जगह पर करीब 300 मीटर का गैप रह गया था। इससे राप्ती नदी में बाढ़ आने के बाद पानी गांवों में भर जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण जगदंबा प्रसाद, बृजेश कुमार, संतराम, राजेश श्रीवास्तव व विजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तटबंध में गैप होने से राप्ती नदी की बाढ़ का पानी गांवों की तरफ आता है। राप्ती नदी कूड़ी, मझौव्वा व कठेर गांवों के पास तेजी से कटान भी कर रही है। इससे इन गांवों पर कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। बाढ़ व कटान से रमवापुर, कूड़ी, हरिबसपुर, बभनी, कठेर, जैतापुर, महुआ, पिपरा, विशुनपुर, परसा, चौबेपुर, अहिरौली, समदा व गुलरिहा सहित 50 से अधिक गांवों की 35 हजार आबादी प्रभावित होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



कई बार मांग के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप है कि भोजपुर-शाहपुर तटबंध में गैप भरने और कूड़ी-मझौव्वा-कठेर गांवों के पास राप्ती नदी के किनारे कटानरोधी कार्य कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं कराया गया है। यदि बरसात से पहले कार्य न हुआ तो गांवों पर बाढ़ व कटान का कहर टूटेगा।



बजट मिलने पर शुरू कराया जाएगा काम

भोजपुर-शाहपुर तटबंध के गैप को भरने और कूड़ी-मझौव्वा-कठेर गांवों के पास कटानरोधी कार्य कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर कार्य कराया जाएगा।

-संजय कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed