फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The fate of 15,619 candidates will be decided in 48 hours

48 घंटे में 15,619 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The fate of 15,619 candidates will be decided in 48 hours
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान 48 घंटे में 15,619 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। दो मई से होने वाली मतगणना 12-12 घंटे के शिफ्ट में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 224 टेबुल पर एक साथ कराने की तैयारी की जा रही हैं। चार शिफ्ट में मतगणना प्रक्रिया पूरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। काउंटिंग कराने के लिए 1120 कार्मिकों को प्रत्येक शिफ्ट में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के वोटों की काउंटिंग कराने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दो मई को जिले के सभी नौ ब्लॉकों में एक साथ मतगणना शुरू कराई जाएगी। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य सीटों की वोटों की काउंटिंग एक साथ शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर 718 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद के 795 सीटों पर 5431, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 975 सीटों पर 4443 और ग्राम पंचायत सदस्य के 5027 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मई से सदर ब्लॉक की एमपीपी इंटर कॉलेज, हरैया सतघरवा ब्लॉक की मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा, तुलसीपुर ब्लॉक की नवीन मंडी समिति तुलसीपुर, गैसड़ी ब्लॉक की किसान इंटर कालेज सिंहमुहानी, पचपेड़वा ब्लॉक की फजले रहमानिया इंटर कॉलेज, उतरौला ब्लॉक की एचआर इंटर कालेज उतरौला में मतगणना शुरू होगी।
इसके साथ श्रीदत्तगंज ब्लॉक के चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय, रेहरा बाजार ब्लॉक की भगवती प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक की स्वर्गीय रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा में मतगणना शुरू होगी। 48 घंटे की मतगणना में सभी सीटों पर 15,619 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी मतगणना
पंचायत चुनाव के वोटों की दो मई से होने वाले मतगणना की सभी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में मतगणना की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र आरओ व एआरओ देंगे। मतगणना के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed