{"_id":"66804363323006930b089da0","slug":"the-faces-of-the-meritorious-people-lit-up-after-receiving-the-honour-balrampur-news-c-99-1-slko1019-111234-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में शनिवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में टॉपर रहे 27 मेधावियों को टेबलेट, मेडल, प्रशस्तिपत्र व 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
सम्मान समारोह का शुभारंभ लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाकर किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी व जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र, टैबलेट व 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। विधायक पल्टूराम ने कहा कि मेधावियों को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि कठिन श्रम व अनुशासन से हर सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में डीआईओएस गोविंद राम ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अतिथि व अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंदन पांडेय ने किया। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, डायट प्राचार्य हिफुर्जरहमान, बीएसए कल्पना देवी, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय व प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह आदि लोग माैजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन मेधावियों मिला सम्मान
अच्छे अंक से यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा पास करने वाले छात्रों में तबस्सुम बानो, शिवम, मो. शाद, इंद्रेश कुमार, भावना यादव, रंजीत कुमार, सृष्टि सिंह, माही वर्मा, नैंसी त्रिपाठी, कमल शांत, लवकुश वर्मा व तबस्सुम बानो को सम्मानित किया गया। इसी तरह यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में उच्च प्राप्त प्राप्त करने वाले छात्रों में शिवम जायसवाल, अनविता पांडेय, अनवेष वर्मा, रोली वर्मा, नीलाक्षी देवी, सुमित तिवारी, शिवम मिश्रा व अनुज कुमार, रश्मि देवी, अवनीश कुमार वर्मा, सरिता वर्मा, अब्दुल रज्जाक, अनामिका वर्मा, मोहिनी कीर्ति व राघवेंद्र मनि त्रिपाठी सम्मानित हुए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मेधावियों के बोल
सम्मान पाकर हाईस्कूल की तबस्सुम बानो व रंजीत कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है। इंटर के मेधावी रोली वर्मा व अन्विता पांडेय ने कहा कि जनप्रतिनिधि व डीएम के हाथों मिला सम्मान हम लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह सम्मान हम सभी को हमेशा याद रहेगा।
-- -- -- -- --
अमर उजाला ने भी किया सम्मानित
सम्मान समारोह में अमर उजाला सहयोगी रहा। अमर उजाला की तरफ से भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।