{"_id":"61c9fe84c8386d5e5e03e836","slug":"the-faces-of-the-meritorious-blossomed-after-getting-the-tablet-balrampur-news-lko6108290115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान पाकर 20 मेधावियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान पाकर 20 मेधावियों के खिले चेहरे
विज्ञापन
बलरामपुर। सम्मान पाकर 20 मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल गए। मेधावियों ने टैबलेट व प्रोत्साहन राशि मिलने पर खुशी जताई है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2019-20 के मेधावियों को सोमवार को सम्मानित किया गया है। एमपीपी इंटर कालेज सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
राज्यमंत्री पल्टूराम, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, डीआईओएस गोविन्द राम, प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. चंदन कुमार पांडेय ने समारोह का शुभारंभ किया। मौके पर सीएमएस इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
शिक्षा सत्र 2019-20 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 20 मेधावियों को योगी सरकार की ओर से टैबलेट व 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया है। राज्यमंत्री, विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों व श्रमिकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावियों को एक-एक टैबलेट व 21-21 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
हाईस्कूल परीक्षा 2020 के सीएमएस इंटर कालेज बलरामपुर के प्रशांत पाठक, माडर्न इंटर कालेज की हर्षिता गुप्ता, खुशी कन्नौजिया, प्रनव मिश्र, इमानियुल चर्च इंटर कालेज उतरौला के अमन श्रीवास्तव, माडर्न इंटर कालेज के राजन तिवारी, सीएमएस इंटर कालेज बलरामपुर के अविनाश कुमार उपाध्याय, पंडित बाबूराम शुक्ल हायर सेंकेंडरी लखौरी की आरोही मिश्रा व सीएमएस तुलसीपुर की साक्षी त्रिपाठी को टैबलेट व 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में स्कालर्स एकेडमी इंटर कालेज उतरौला के हर्ष जायसवाल, माडर्न इंटर कालेज के कृष्ण मोहन पांडेय, भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला के सुरजीत कुमार, सीएमएस इंटर कालेज तुलसीपुर की चेष्ठा त्रिपाठी, स्कालर्स एकेडमी इंटर कालेज उतरौला के मोहम्मद कासिम खान, सीएमएस इंटर कालेज बलरामपुर की सोनाली शुक्ला, प्रिया व शिल्पा उपाध्याय को टैबलेट व 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र दिया गया है।
प्रोत्साहन राशि सभी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में आरटीजीएस से सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। टैबलेट व प्रोत्साहन राशि पाने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि सरकार ने मेधावियों का सम्मान करके उनका मान बढ़ाया है। समारोह का संचालन शिक्षक सुरेश कुमार यादव ने किया। अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल, महामंत्री अशोक कुमार पांडेय, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, राकेश प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य केपी यादव आदि मौजूद रहे।