फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The dreams of youth in villages near the Nepal border will take flight

Balrampur News: नेपाल सीमा से सटे गांवों में युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख

Tue, 30 Dec 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The dreams of youth in villages near the Nepal border will take flight
बलरामपुर के त्रिलोकपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल युवा। स्रोत संस्था
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे गांवों में युवाओं के सपनों को पंख लगेंगे। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 50वीं वाहिनी की तरफ से मंगलवार को सिलाई, वेल्डिंग, ब्यूटीशियन, बेसिक कंप्यूटर, नेटवर्किंग, प्लंबिंग व मोटर वाइंडिंग का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इन सभी ट्रेडों में सीमावर्ती गांवों के 150 युवक-युवतियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कमांडेंट मुकेश संजय कुमार ने त्रिलोकपुर में प्रशिक्षण कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। कहा कि एसएसबी की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन किया जाता। इसमें युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना भी शामिल है। सीमावर्ती गांवों के 150 युवक-युवतियों को सिलाई, वेल्डिंग, ब्यूटीशियन, बेसिक कंप्यूटर, नेटवर्किंग, प्लंबिंग व मोटर वाइंडिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उप कमांडेंट मुकेश कुमार गुर्जर, पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, सहायक कमांडेंट जाधव भूषण, भरत राव, पूर्व प्रधान गुड्डू व मोहम्मद कलीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed