{"_id":"6a47ee23272e4631bb0bc913","slug":"the-district-ranks-11th-in-the-state-in-terms-of-pregnant-and-child-health-services-balrampur-news-c-99-1-slko1029-151021-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गर्भवती व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में जिला 11वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गर्भवती व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में जिला 11वें स्थान पर
Fri, 03 Jul 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मई-2026 की स्वास्थ्य रैंकिंग में बलरामपुर ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 11वां स्थान हासिल किया है। जिले ने 0.64 कंपोजिट स्कोर प्राप्त कर देवीपाटन मंडल में पहला स्थान हासिल किया। मंडल के अन्य जिलों में बहराइच 57वें, गोंडा 58वें और श्रावस्ती 62वें स्थान पर रहे।
एनएचएम डैशबोर्ड के अनुसार बलरामपुर ने गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं की चार या अधिक प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण में 100 प्रतिशत कंपोजिट स्कोर के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन और स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
ब्लॉकवार प्रदर्शन में उतरौला पहले स्थान पर रहा। गैंडास बुजुर्ग दूसरे और हर्रैया सतघरवा तीसरे स्थान पर रहे। पिछले माह की तुलना में सबसे अधिक सुधार भी उतरौला ब्लॉक ने दर्ज किया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि यह सफलता आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा टीमों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब जिले को प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल कराने के लिए कमजोर प्रदर्शन वाले ब्लॉकों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।