फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The District Judge inspected the prison to know the condition of the prisoners

Balrampur News: जिला जज ने कारागार का निरीक्षण कर जाना बंदियों का हाल

Fri, 27 Sep 2024 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
The District Judge inspected the prison to know the condition of the prisoners
बलरामपुर। जिला जज अनिल कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के साथ शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिला जज ने बंदियों का कुशल क्षेम जानने के बाद कारागार में चाक चौबंद व्यवस्था की सराहना भी की। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को चाॅकलेट देकर उनका विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक व न्यायिक अधिकारियों के साथ जिला जज ने सबसे पहले कारागार की अस्पताल बैरक का निरीक्षण किया। वहां भर्ती बंदियों की कुशलता जानने के बाद वह भोजनालय पहुंचे। वहां साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता सही पाए जाने पर कर्मियों की सराहना की। पुरुष बैरक का निरीक्षण करते हुए जिला जज ने बंदियों से मुकदमे और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जमानत होने के बाद जमानतदार न मिलने से रिहा न हो पाने वाले बंदियों के संबंध में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों का हाल जाना और मुकदमे के बारे में जानकारी प्राप्त की। महिला बंदियों के बच्चों को चाॅकलेट वितरित की। जेल अधीक्षक राम कुबेर सिंह को निर्देश दिया कि बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के समय जिला जज के साथ प्रशिक्षणरत न्यायिक अधिकारी सिद्धांत सोलंकी, प्रज्ञा पांडेय, आस्था सिंह, नीतू आनंद एवं रेनू गौतम भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed