फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The district got nine medals in the National Taekwondo Competition

Balrampur News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले को मिले नौ पदक

Tue, 31 Dec 2024 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
The district got nine medals in the National Taekwondo Competition
ट्राफी के साथ खुशी का इजहार करती जिले की ताइक्वांडो टीम।-स्रोत: जियाउल हशमत
बलरामपुर। कोलकाता में बीते दिनों आयोजित हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाड़ियों ने पदक जीता है। यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण तथा एक ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल ताइक्वांडो संघ द्वारा 27 से 29 दिसंबर तक कोलकाता में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूरे देश के करीब दो हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिले के 10 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। इनमें से आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण व एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक अर्जित कर उत्तर प्रदेश की टीम को देश में दूसरा स्थान दिलाया।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने जीता पदक
जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी हीतेंद्र, आदर्श मौर्य, आयुष पटेल, मोहम्मद आकिब अंसारी, श्रीराम यादव, अमोल भाई पटेल, अनमोल कुमार व अंशू गुप्ता ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं अभिराज वर्मा को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों के शहर पहुंचने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, टीम के कोच जियाउल हशमत, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, डॉ. पारितोष सिन्हा, डॉ.अब्दुल कय्यूम, संयुक्त सचिव डॉ. फसीउर्रहमान, आनंद शुक्ला व संदीपिका रावत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed