फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The disillusionment of the complainants with the resolution day

संपूर्ण समाधान दिवस से फरियादियों का हो रहा मोह भंग

Sat, 21 Aug 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
The disillusionment of the complainants with the resolution day
बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस से फरियादियों का मोह भंग हो रहा है। उच्चाधिकारियों के अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते संपूर्ण समाधान दिवस में न पहुंचने से फरियादियों की शिकायतें निस्तारित नहीं हो पा रही है। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को 91 फरियादियों ने शिकायतें दी जिसमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। भारी बारिश के चलते तुलसीपुर तहसील में नाम मात्र फरियादी पहुंचे।
विज्ञापन

उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। उतरौला तहसील के जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 53 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

बाकी बचे 48 मामलों को विभाग के जन सुनवाई पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया और निर्धारित समय के अंदर सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादी आदिल हुसैन व चौधरी इरशाद अहमद गद्दी आदि ने आरोपी लगाया कि मामलों का सही ढंग से निस्तारण न होने से फरियादियों का मोह भंग हो रहा है। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील सभागार में एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की।
इस दौरान 30 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे 28 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के जन सुनवाई पोर्टल पर अपलोड कराकर समय से निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर सीओ सिटी वरुण मिश्र व तहसीलदार शेख आलमगीर सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। भारी बारिश के चलते तुलसीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पूरी तरह से फुस्स रहा।

सभागार में एसडीएम विनोद कुमार सिंह फरियादियों की शिकायतें सुनने के लिए इंतजार करते रहे। इस दौरान मात्र आठ लोगों ने ही प्रार्थना पत्र दिया जिसमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी प्रार्थना पत्रों का संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड कराकर समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed