{"_id":"60a3ddb58ebc3ecd8b232b3b","slug":"the-corona-protocol-is-being-hoisted-in-banks-balrampur-news-lko578559386","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में उड़ाई जा रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में उड़ाई जा रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी बैंकों में कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बैंक ग्राहकों का आरोप है कि सुबह से लाइन में लगे होने के बावजूद उन्हें कैश नहीं मिल पा रहा है।
एटीएम में कैश न होने के चलते ग्राहकों को बैंकों में लाइन लगानी पड़ रही है। कर्मचारियों के धीमी गति से काम करने के चलते बैंक ग्राहकों को लेनदेन में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बिना कैश मिले बैंकों से बैरंग लौटने वाले ग्राहकों में आक्रोश बढ़ रहा है।
मंगलवार को कैश लेने के लिए बैंक के बाहर लाइन में खड़े ग्राहक बलदेव, शिव कुमार, कमरुनिशा, फूलमती, धर्मेंद्र, रुखसाना, बड़का व रुपा आदि ने बताया कि कोरोना महामारी में परिवार को खर्च चलाने के लिए पैसा निकालने आए हैं। कई दिनों से बैंक में लाइन लगाने के बाद भी उन्हें कैश नहीं मिल पा रहा है। एटीएम में पैसे न होने के चलते बैंक में लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
कई ग्राहकों ने बताया कि उनके पास एटीएम की सुविधा नहीं है जिसके चलते उन्हें कैश लेने बैंक आना पड़ रहा है। गेहूं व गन्ने का भुगतान बैंक से हो रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा भी लेने के लिए बैंक आना पड़ता है। बैंक के कर्मचारी धीमी गति से काम कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें दिन भर लाइन में इंतजार करना पड़ता है।
कई ग्राहकों ने यह भी बताया कि उनके खाते से पैसा बिना बताए काट लिया गया है जिसकी जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। बैंक के कर्मचारी बीमा के नाम पर बिना सूचना दिए ही खाते से कटौती कर रहे हैं। इन लोगों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। डीएम ने बताया कि एलडीएम को बैंक ग्राहकों की समस्या का निराकरण कराने के लिए निर्देश दिया गया है।