फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The contractor fled, leaving the road incomplete, and villagers protested.

Balrampur News: सड़क अधूरी छोड़ भागे ठेकेदार, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 02 Nov 2025 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
The contractor fled, leaving the road incomplete, and villagers protested.
बलरामपुर के पिपरा दुर्गानगर में ग्रामीणों से वार्ता करते सांसद और विधायक ।-संवाद
जरवा। विकासखंड गैसड़ी के ग्राम पिपरा दुर्गा नगर में निर्माणाधीन सड़क को अधूरा छोड़कर ठेकेदार भाग गया। अधूरे निर्माण को पूरा कराने के लिए रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण पर आए सांसद व विधायक से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। सांसद राम शिरोमणि वर्मा व विधायक राकेश यादव ने ग्रामीणों को समझाते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बात कर कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवकुमार, टिंकू मिश्रा, रामउजागर, चमन, गिरवर प्रसाद, सत्य प्रकाश आदि ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने मुख्य सड़क से गांव तक लगभग 800 मीटर पक्की सड़क को तोड़कर कार्य रोक दिया और सामान समेट कर फरार हो गए। गांव का एकमात्र संपर्क मार्ग होने के कारण ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं, आए दिन लोगों के वाहन पंचर भी हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। जेई अजय कुमार भक्त ने बताया कि दीपावली के कारण सभी मजदूर छुट्टी मनाने चले गए थे। ठेकेदार से वार्ता की गई है। एक सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed