फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The color of friendship with Nepal will deepen with the International Friendship Gate

Balrampur News: अंतरराष्ट्रीय मैत्री द्वार से नेपाल से दोस्ती का रंग होगा गाढ़ा

Sat, 15 Mar 2025 09:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
The color of friendship with Nepal will deepen with the International Friendship Gate
बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा पर भारतमैत्री प्रवेश द्वार के लि​ए चिह्नित जमीन।-संवाद
जरवा (बलरामपुर)। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जरवा-कोयलाबास में अब मैत्री प्रवेश द्वार का निर्माण तय हो गया है। वर्ष 2021 से निर्माण की कवायद अब जाकर धरातल पर उतर सकी है। एसएसबी नौवीं वाहिनी चौकी को थोड़ा पीछे करने और तीन शीशम के पेड़ हटाने की तैयारी पूरी हो गई है। तिरंगा लाइट से जगमग इस द्वार से दोनों देश के रिश्ते और मजबूत होंगे। वहीं निगरानी में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

30 नवंबर 2021 को सीमा पर मैत्री द्वार के निर्माण की नींव रखी गई थी। उस समय एक करोड़ 14 लाख रुपये का बजट तय हुआ था। अब इसकी लागत बढ़कर एक करोड़ 23 लाख हो गई है। शिलान्यास के बाद दो वर्ष तक कार्य रुका रहा। वर्ष 2023 में निर्माण शुरु हुआ तो सीमा से छह किलोमीटर अंदर जरवा के टढ़वा में कार्य शुरू कर दिया गया। इसका स्थानीय लोगाें ने विरोध किया। इसके बाद कार्य रुक गया और प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराई।
विज्ञापन

तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने उस समय शासन स्तर से पैरवी करके सीमा पर ही निर्माण तय कराया। तय हुआ कि देश का इंच भी नहीं छोड़ा जाएगा और कोयलाबास के पास ही निर्माण होगा। इसके बाद से निर्माण का इंतजार हो रहा था, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बीते दिनों स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि वन विभाग से भी एनओसी मिल गई है। अब इसी महीने निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। पेड़ों को हटाने के लिए वन निगम गोंडा जिम्मेदारी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच खंडों में बनेगा प्रवेश द्वार
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रवेश द्वार पांच खंडों में बनेगा। बीच में एक बड़ा गेट और आगे-पीछे दो-दो छोटे गेट बनाए जाएंगे। गेट को तिरंगा से लाइट से जगमग करने के लिए सौर ऊर्जा का सिस्टम भी लगेगा। - राकेश कुमार मल्ल, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed