फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The city's population of one and a half lakh will be freed from filth

Balrampur News: शहर की डेढ़ लाख आबादी को गंदगी से मिलेगी निजात

Fri, 09 Jan 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The city's population of one and a half lakh will be freed from filth
बलरामपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते डीएम विपिन कुमार जैन।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। शहर में 123.76 करोड़ रुपये से तैयार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) शुक्रवार को चालू कर दिया गया। इस परियोजना के शुरू होने से शहर की डेढ़ आबादी को गंदगी से निजात मिलेगी। बीते आठ वर्षों से लोग इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे। अब सभी घरों तक सीवर लाइन का कनेक्शन जोड़ने की तैयारी है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का डीएम विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018-19 में बलरामपुर शहर के लिए 123.76 करोड़ की यह परियोजना स्वीकृत की गई थी। कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यदायी संस्था ने आठ वर्ष में एसटीपी का निर्माण पूरा कर लिया। यह परियोजना शहर की डेढ़ लाख से अधिक आबादी को गंदगी और सीवेज की समस्या से निजात दिलाएगी। ठोस और तरल कचरे का ट्रीटमेंट प्लांट में शोधन किया जाएगा। इससे सुभाषिनी (सुआंव) नदी में गिरने वाले शहर के गंदा पानी को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में जलभराव, नालियों के जाम और दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो जाता था। लंबे समय से सड़क किनारे जमा नालों की बदबू व कीचड़ से परेशान नगरवासी अब राहत की सांस ले सकेंगे। यह शहर की सूरत और सेहत दोनों बदलने वाली योजना है। नगर के हर घर तक स्वच्छता की नई किरण पहुंचने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ से पहले डीएम ने लिया जायजा
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ करने से पहले डीएम विपिन कुमार जैन ने परियोजना का जायजा लिया। कहा कि नगर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व आधुनिक सीवेज प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टेस्टिंग प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि एसटीपी का संचालन पूरी क्षमता व मानकों के अनुरूप सुनिश्चत किया जाए, जिससे नगर में निकलने वाले सीवेज का वैज्ञानिक तरीके से शोधन हो सके। एसटीपी नगर को स्वच्छ, स्वस्थ व पर्यावरण दृष्टि से सुरक्षित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान एक्सईएन जल निगम नगरीय राजेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed