{"_id":"643d8981d25733cd2f0755a8","slug":"the-challenge-of-persuading-the-dissidents-in-front-of-the-candidates-balrampur-news-c-13-1-188335-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रत्याशियों के सामने असंतुष्टों को मनाने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रत्याशियों के सामने असंतुष्टों को मनाने की चुनौती
Mon, 17 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव में भाजपा व सपा समेत सभी पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। टिकट पाने वाले प्रत्याशी अब असंतुष्ट लोगों को साधने में जुट गए हैं। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं में सबसे बड़ी सूची भाजपा व सपा से टिकट न पाने वाले दावेदारों की है। इस असंतोष को कम कर पाना प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
बात अगर बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की करें तो यहां पर भाजपा से टिकट के लिए 28 दावेदार थे। लंबी कसरत के बाद संगठन ने धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के नाम पर मुहर लगाई है। ऐसे में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे अन्य नेता खुलकर तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन उन्हें एक साथ एक मंच पर लाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
सोमवार को नामांकन के दौरान अधिकांश वे चेहरे नदारद थे, जो अभी तक टिकट की मांग कर रहे थे। हालांकि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह कहते हैं कि पूरी पार्टी एक साथ है। कहीं पर कोई असंतुष्ट नहीं है। सपा में भी टिकट को लेकर काफी जोर आजमाइश के बाद इशरत जमाल के नाम पर हरी झंडी मिल सकी। ऐसे में सपा से टिकट मांग रहा एक गुट बैकफुट पर चला गया है।
विज्ञापन
नामांकन के चंद मिनट पहले हुआ बदलाव
उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पहले सैय्यद तवाक्कल हुसैन को प्रत्याशी बनाया था। पार्टी ने उन्हें अधिकृत पत्र भी दे दिया था। सोमवार की दोपहर एकाएक यहां पर बदलाव किया गया। हिना कौसर को पार्टी ने अब नया प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसकी पुष्टि सपा के गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव ने की है। वैसे सैय्यद तवाक्कल हुसैन ने भी पर्चा भरा है। इसके अतिरिक्त सपा से टिकट मांग रहे एजाज मलिक व रब्बू सिद्दीकी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है।