{"_id":"607485598ebc3e8d3071b813","slug":"the-case-will-be-on-the-polling-personnel-who-are-absent-from-training-balrampur-news-lko57391085","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से नदारद मतदान कार्मिकों पर होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से नदारद मतदान कार्मिकों पर होगा केस
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों का सोमवार को जिले के पांच स्थानों पर प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले 15 हजार मतदान कर्मियों को 15 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सभी स्थलों पर निर्धारित संख्या के अनुसार प्रतिदिन होने वाले प्रशिक्षण प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। बिना सूचना के प्रशिक्षण कार्यक्रम से नदारद रहने वाले मतदान कर्मियों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
डीएम श्रुति ने एमपीपी इंटर कालेज व यूपीटी होटल सभागार में मतदान कार्मिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मतदान कर्मियों को पूरे ध्यान पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। महत्वपूर्ण जानकारियों को नोट कर लें। चुनाव के समय वही महत्वपूर्ण जानकारियां समस्याओं का समय से निस्तारण कराएंगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण से बिना सूचना के गायब मतदान कर्मियों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ रिया केजरीवाल ने सभी प्रशिक्षण कार्य स्थल का निरीक्षण कर कार्मिकों को जरुरी जानकारी दी।
एमपीपी इंटर कॉलेज के 19 कमरों में 700 व हाल में 100, एमएलके पीजी कॉलेज सभागार, जिला पंचायत सभागार व होटल बलरामपुर हाल में 250-250 और यूपीटी होटल हाल में 100 मतदान कार्मिकों को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में करीब 15 हजार मतदान कार्मिक शामिल किए जाएंगे। श्रावस्ती जिले से आने वाले 731 मतदान कार्मिकों को वहीं पर प्रशिक्षण दिया गया है इसलिए उन्हें प्रशिक्षण में शामिल नहीं किया जाएगा बल्कि सीधे चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगी।
एमपीपी इंटर कालेज से डीएसटीओ संजीव कुमार, एमपीपी इंटर कालेज सभागार से सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिरुद्ध कुमार यादव, एमएलके पीजी कालेज सभागार से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सेल संतोष कुमार यादव, जिला पंचायत सभागार से डीपीओ केएम पांडेय, यूपीटी होटल हाल से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक कुमार सिंह व होटल बलरामपुर हाल से कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर गोविंद पांडेय से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान कार्मिकों के दोनों पालियों की रिपोर्ट तलब की गई है।
रिपोर्ट के आधार पर प्रशिक्षण से नदारद मतदान कार्मिकों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।