फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The bullion market is buzzing with activity ahead of Karva Chauth

Balrampur News: करवाचौथ से पहले सराफा बाजार में रौनक

Sun, 05 Oct 2025 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The bullion market is buzzing with activity ahead of Karva Chauth
-बलरामपुर के चौक बाजार में अर्जुन ज्वैलर्स की दुकान पर खरीदारी करते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। नवरात्र के बाद सराफा बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। करवाचौथ को अभी पांच दिन शेष हैं, लेकिन इसे लेकर बाजार में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। महिलाएं फैंसी और हलके गहनों की डिमांड कर रही हैं। मनपसंद डिजाइन की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में सराफा कारोबारियों से लेकर कारीगरों तक के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार स्थित सराफा दुकान पर रविवार को ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। दुकान के मालिक राजा गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ को लेकर इन दिनों हल्के व फैंसी गहनों की मांग ज्यादा है। भले ही सोने का भाव ऊंचा चल रहा हो, लेकिन पर्व में बिक्री पर इसका खास असर नहीं है। कारीगर मनोज कुमार का कहना है कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार डिजाइन तैयार कर रहे हैं। करवाचौथ के साथ धनतेरस और दीपावली की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बार लंबा त्योहारी सीजन होने से बाजार के अच्छे रहने की उम्मीद है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं में उत्साह
ग्राहक रीना श्रीवास्तव ने कहा कि करवाचौथ के लिए इस बार हल्के फैंसी डिजाइन का सेट बुक कराया है। ग्राहक प्रीति अग्रवाल ने कहा कि सोने के दाम जरूर बढ़े हैं, लेकिन डिजाइन देखकर मन नहीं मानता। इस बार कान के झुमके खरीदे हैं। निशा वर्मा ने कहा कि हर साल करवाचौथ पर कुछ खरीदते हैं। बाजार में डिजाइन की बहुत वैरायटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed