फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The border will prosper with the confluence of faith and trade

Balrampur News: आस्था और व्यापार के संगम से समृद्ध होगा सीमांत

Thu, 09 Oct 2025 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
The border will prosper with the confluence of faith and trade
बलरामपुर के ​तुलसीपुर में स्थित दलीचा मंदिर।-संवाद
बलरामपुर। सीमा पर अब विकास और आस्था की नई धारा भी प्रवाहित हो रही है। भारत-नेपाल के प्रगाढ़ रिश्तों ने सीमांत क्षेत्रों में मैत्री की नई मिसाल कायम की है। पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए नए द्वार भी खोल दिए हैं। सीमा पर मैत्री द्वार के निर्माण और सड़कों के विकास से नई उम्मीद जगी है। अब इंतजार है तो बस भंसार की सीमावृद्धि की। इसके बाद कोयलाबास बॉर्डर से व्यापार बढ़ेगा।
विज्ञापन

देवीपाटन धाम से लेकर नेपालगंज स्थित बाघेश्वरी देवी मंदिर और प्रभूनाथ धाम तक आस्था की यह अनोखी शृंखला दोनों देशों के श्रद्धालुओं को जोड़ती है। इस संबंध को और सशक्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सीमा पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

नेपाल के चौखड़ा धाम स्थित मां पाटेश्वरी के अनन्य भक्त बाबा रतननाथ का प्रभुनाथ मंदिर आस्था का केंद्र है। हर वर्ष पंचमी से दशमी तक यहां से लगभग 500 श्रद्धालु देवीपाटन मंदिर तक की पैदल यात्रा करते हैं। यह यात्रा केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत-नेपाल के आध्यात्मिक संबंधों की जीवंत मिसाल है। देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी कहते हैं कि नेपाल के अनेक मंदिरों में मां पाटेश्वरी की अखंड ज्योति से ही दीप प्रज्जवलित किए जाते हैं। यह दोनों देशों की आस्था और आत्मीयता का अद्भुत संगम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपालगंज के बाघेश्वरी मंदिर प्रबंधक शंकर दयाल खनान बताते हैं कि देवीपाटन से बाघेश्वरी तक की धार्मिक कड़ी वर्षों पुरानी है। अब सीमा पर हो रहे विकास कार्यों और नवनिर्मित मार्गों से श्रद्धालुओं का आवागमन सहज होगा। इससे सीमांत व्यापार, परिवहन और पर्यटन सेवाओं को फिर से गति मिलेगी।
बदलेगी सीमांत की सूरत, खुलेगा रोजगार का मार्ग
देवीपाटन मंदिर के साथ ही सीमांत क्षेत्र में कई ऐसे प्राचीन मंदिर और स्थल हैं, जिनका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व नेपाल में भी गहराई से जुड़ा है। बालापुर स्थित बालेश्वरी देवी मंदिर, जनकपुर का मुक्तेश्वरनाथ मंदिर और सोहेलवा जंगल के बीच अवस्थित रोहिया माता मंदिर इस सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। कोयलाबास के निवासी रामजी कहते हैं कि सीमा पर हो रहे बदलाव से अब विकास की उम्मीद बढ़ी है। यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ेगी, तो बाजारों में रौनक लौटेगी। होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की मांग भी बढ़ेगी। पर्यटन विभाग के अनुसार सीमा से सटे धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने वाले मार्गों का विकास किया जाएगा। इन स्थलों को धार्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना है, ताकि श्रद्धालु एक ही यात्रा में भारत और नेपाल के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर सकें।

आस्था की रोशनी से जगमगाएगा सीमांत
स्थानीय साधु-संतों का कहना है कि देवीपाटन धाम की आध्यात्मिक शक्ति पूरे तराई क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। यहां की अखंड ज्योति नेपाल के अनेक मंदिरों में प्रज्ज्वलित होती है, जो दोनों देशों के धार्मिक एकत्व का प्रतीक है। रोहिया माता मंदिर के पुजारी सुखदेव प्रसाद कहते हैं कि सीमा पर बन रहे मैत्री द्वार, चौकी और व्यापारिक ढांचे इस पवित्र धारा को और सशक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article