{"_id":"6877e96b5a254133e40ba353","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-anita-was-written-on-his-hand-balrampur-news-c-99-1-brp1008-129655-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा था अनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा था अनीता
Wed, 16 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के विजयीडीह गांव के पास घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ ।-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। विजयीढ़ीह गांव में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में लगे बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। युवक के दाहिने हाथ में शिवा और अनीता नाम लिखा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर पहचान के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शव की तलाशी लेने पर युवक की जेब से गोंडा से बहादुरगढ़ और आनंद विहार से सीतापुर जंक्शन के रेलवे टिकट बरामद हुए हैं। मृतक ने काली जींस और नीली शर्ट पहन रखी थी।
युवक के दाहिने हाथ पर शिवा और अनीता नाम गुदे थे। भगवान शंकर का टैटू भी बना हुआ था। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडे ने बताया कि फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।