फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The BJP government of the Center and the state is working for public welfare.

लोक कल्याण का काम कर रही रही केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The BJP government of the Center and the state is working for public welfare.
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ लोक कल्याण का काम कर रही है। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को हीरालाल लक्ष्मी देवी महिला महाविद्यालय, लालनगर के निर्माणाधीन परिसर में मुदिता बुद्ध विहार का शिलान्यास करते हुए सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने उज्ज्वला योजना, मुफ्त प्रसाधन घर, मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान योजना आदि के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद 25 बौद्ध भिक्षुओं को उन्होंने चीवरदान, संघदान देकर आगामी 68वें जन्म दिवस पर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक लार्ड बुद्ध फाउंडेशन के सचिव दिवाकर पटेल ने कहा कि लालनगर गांव के विकास के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे। उन्होंने गोद लिए गए लालनगर प्राथमिक विद्यालय में खेल सामग्री तथा बच्चों को फल वितरण किया।

कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किया। कार्यक्रम संचालन बौद्ध भिक्षु डॉ. उपानंद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीलंका से आए बौद्घ भिक्षु आर. श्रद्धालोक महाथेरो ने किया। कार्यक्रम के दौरान बीएसए डा. रामचंद्र, भूपेंद्र मिश्र, कुलदीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान बसंत लाल व ग्राम विकास अधिकारी दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed