फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The area will be developed with a budget of 3.75 crore rupees

Balrampur News: 3.75 करोड़ से होगा क्षेत्र पंचायत का विकास

Fri, 02 Jan 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The area will be developed with a budget of 3.75 crore rupees
महराजगंज तराई। ब्लॉक मुख्यालय सभागार कौवापुर में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत तुलसीपुर के लिए 3.75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। बजट स्वीकृत होते ही क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख स्वामिता सिंह ने की। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं और विकास से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए। सदस्यों ने बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि स्वीकृत बजट से तुलसीपुर ब्लॉक क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। मंदिरों से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि बजट का उपयोग जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष जगदंबा मिश्रा, अन्नू श्रीवास्तव, रिंकू वर्मा, नंदकुमार वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल व शिवकुमार मिश्र सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed