फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The anger of the residents is increasing due to the undeclared power cut

अघोषित बिजली कटौती से बढ़ रहा नगरवासियों का आक्रोश

Sun, 11 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The anger of the residents is increasing due to the undeclared power cut
बलरामपुर। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है वहीं अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बिजली की आवाजाही से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली कटौती व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगरवासी सर्वेश गुप्ता, मोहित, राधेश्याम गुप्ता, संतोष मिश्रा, पिंटू एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि का कहना है कि जैसे-जैसे उमस भरी गर्मी बढ़ रही है बिजली कटौती का समय भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली का कोई रोस्टर निर्धारित नहीं है। कभी शाम के समय तो कभी रात में बिजली काट दी जाती है। दिन में बिजली कटौती होने से उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। कभी-कभी बिजली रहने पर भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही बिजली कटौती से नगरवासियों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। नगरवासियों ने डीएम को पत्र लिखकर अघोषित बिजली कटौती पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed