फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The alliance of Idul Islam and Changur has created a breeding ground for illegal conversions on the Nepal border

Balrampur News: ईदुल इस्लाम और छांगुर के गठजोड़ ने नेपाल सीमा पर तैयार की अवैध धर्मांतरण की जमीन

Tue, 20 Jan 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The alliance of Idul Islam and Changur has created a breeding ground for illegal conversions on the Nepal border
बलरामपुर। नागपुर निवासी ईदुल इस्लाम और उतरौला क्षेत्र के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की आपसी गठजोड़ ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अवैध धर्मांतरण की मजबूत जमीन तैयार कर ली थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस नेटवर्क को योजनाबद्ध तरीके से फैलाने के लिए ईदुल इस्लाम ने छांगुर को ''''भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ'''' में ओहदा सौंपा, जिससे उसे संगठनात्मक पहचान और वैचारिक मजबूती मिल सके।
विज्ञापन


एटीएस सूत्रों के अनुसार नागपुर स्थित ''''भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ'''' संस्था के माध्यम से ईदुल इस्लाम ने छांगुर को अवध प्रांत की जिम्मेदारी दी थी। इसी ओहदे की आड़ में छांगुर ने बलरामपुर, श्रावस्ती के साथ ही सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और नेपाल सीमा से जुड़े संवेदनशील इलाकों में अपना नेटवर्क खड़ा किया। सीमावर्ती क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, गरीबी और सीमापार आवाजाही की सहजता का लाभ उठाकर दोनों ने धर्मांतरण को विस्तार देना शुरू किया।
विज्ञापन


एटीएस की जांच में पहले ही यह सामने आया है कि ईदुल इस्लाम केवल वैचारिक मार्गदर्शक नहीं था, बल्कि उसने फंडिंग, संपर्क और लॉजिस्टिक सपोर्ट के जरिए इस मुहिम को गति दी। नेपाल सीमा के नजदीक गांवों में ठिकाने, सभाएं और संपर्क सूत्र उसी रणनीति का हिस्सा थे। छांगुर इन गतिविधियों का स्थानीय चेहरा था, जबकि पीछे से पूरी रूपरेखा ईदुल इस्लाम के स्तर पर तय की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी एटीएस
ईदुल इस्लाम की गिरफ्तारी के बाद एटीएस एक बार फिर इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण की जांच में जो कड़ियां अधूरी रह गई थीं, उन्हें अब जोड़ने की तैयारी है। खासकर नेपाल सीमा से जुड़े संपर्क, विदेशी फंडिंग और अन्य राज्यों में फैले सहयोगियों पर फोकस बढ़ाया गया है। ईदुल इस्लाम के एटीएस की गिरफ्त में आने के बाद छांगुर के करीबी एक बार फिर सहमे हुए हैं।


माना जा रहा है कि पूछताछ में कई नए नाम और ठिकाने सामने आ सकते हैं। एटीएस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी पूरे अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट को उजागर करने की दिशा में अहम साबित होगी और आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज हो सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed