{"_id":"6a58f15e7bcb9c9c1109ce27","slug":"the-accused-who-extorted-rs-881-lakh-by-promising-a-job-was-arrested-balrampur-news-c-99-1-slko1019-151705-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नौकरी का सपना दिखाकर 8.81 लाख ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नौकरी का सपना दिखाकर 8.81 लाख ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 Jul 2026 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राजस्व विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 8.81 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को राजस्व विभाग का कर्मचारी बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया और उसी के आधार पर युवती का विश्वास जीतकर रकम ऐंठ ली।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदबाग निवासी शालिनी वर्मा की तहरीर पर रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बनकटवा सराय खास निवासी मनोज कुमार चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मनोज ने राजस्व विभाग में अमीन पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में युवती से 8.81 लाख रुपये ले लिए। विश्वास कायम करने के लिए उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी तैयार कर उसे दिखाया।
जब काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगी और शालिनी ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को गोविंदबाग स्थित सब्जी मंडी के पास से आरोपी मनोज कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
डीएम कार्यालय में लेखाकार बताकर जीता विश्वास
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले बलरामपुर सदर स्थित स्टाम्प एवं रजिस्ट्री कार्यालय में ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। इस दौरान वह शालिनी वर्मा के घर किराये पर रहता था। उसे पता चला कि युवती नौकरी की तलाश में है।
इसके बाद उसने खुद को वर्ष 2022 में तहसील तुलसीपुर में कनिष्ठ सहायक और वर्ष 2024 में जिलाधिकारी कार्यालय के राजस्व विभाग में लेखाकार पद पर तैनात बताया। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर युवती को दिखाया और अलग-अलग माध्यमों से करीब 8.81 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वह लगातार ज्वाइनिंग लेटर आने का झांसा देता रहा।
करीब एक वर्ष बाद जब युवती ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी रकम लौटाने में असमर्थ रहा।
बिचौलियों के झांसे में आने से बचें
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति या बिचौलिए को रुपये न दें। यदि कोई इस तरह का प्रलोभन देता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।