{"_id":"6151f8958ebc3e4afe62aa36","slug":"the-accused-was-caught-by-the-police-while-slaughtering-balrampur-news-lko597537760","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोवध करते अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गोवध करते अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
बलरामपुर। रेहरा बाजार थाने की पुलिस ने महदेइया सिरसिया गांव में रात के समय गोवध करते एक अभियुक्त को दबोच लिया है। अभियुक्त के पास से देशी तमंचा, कारतूस व गोवध उपकरण बरामद किए गए हैं। रोकने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया जिसमें एक जवान घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक अभियुक्त भी घायल हो गया। दोनों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंधेरे का लाभ उठाकर भागने वाले दो अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
एएसपी अरविंद मिश्र ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की गोवध की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार थाना प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम महदेइया सिरसिया में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान गोवध करने जा रहे अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया जिसमें आरक्षी विनोद वर्मा घायल हो गए। पुलिस टीम ने अपने बचाव में फायरिंग की जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया और दो अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए घायल अभियुक्त की पहचान उतरौला कोतवाली के जुम्नडीह बनगवा निवासी मकबूल के रुप में हुई है।
विज्ञापन
अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, जिंदा गोवंश, गोवंश का पुराना अवशेष, पशु काटने के उपकरण जैसे चाकू व रस्सी आदि बरामद किए गए हैं। पकड़े गए घायल अभियुक्त से पूछताछ कर मौके से भागे दो अभियुक्तों की तलाश कराई जा रही है। घायल आरक्षी व अभियुक्त को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।