फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The 41 thousand population of the district will get city-like facilities

Balrampur News: जिले की 41 हजार की आबादी को मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं

Wed, 27 Aug 2025 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
The 41 thousand population of the district will get city-like facilities
बलरामपुर के मथुरा बाजार ​स्थित कंपोजिट विद्यालय। संवाद
बलरामपुर। 13 मजरों वाली ग्राम पंचायत मथुरा बाजार को नगर का दर्जा मिलने वाला है। मथुरा बाजार की 41 हजार आबादी को अब शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बलरामपुर व श्रावस्ती जनपदों के 120 गांवों की 75 हजार आबादी को शहर जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना में मथुरा बाजार की आबादी 31,431 थी, जो वर्तमान में 40,500 है। जनसंख्या का घनत्व 1813 है। मथुरा बाजार के पूर्व प्रधान कैलाशनाथ कसौधन बताते हैं कि वर्ष 1804 में तहसीलदार मथुरा प्रसाद ने आसपास गांव के लोगों के जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए बाजार की स्थापना की थी। बलरामपुर स्टेट के महाराजा दिग्विजय सिंह ने यहां भव्य शिव मंदिर की स्थापना की थी। राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार गांवों के बच्चों को शिक्षा देने में अपना योगदान वर्षों से दे रहा है।
विज्ञापन

मथुरा बाजार बलरामपुर व श्रावस्ती जनपदों की सीमा के पास है। दोनों जनपदों की सीमा के आसपास बसे 120 से अधिक गांवों की करीब 75 हजार आबादी मथुरा बाजार पर निर्भर है। मथुरा बाजार में डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस चौकी, व्यावसायिक केंद्र, प्राइवेट नर्सिंग होम, राष्ट्रीयकृत बैंक, डाकघर व बिजली की सुविधा है। बाजार का 74 प्रतिशत क्षेत्र कृषि है। 50 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ

बाजारवासी प्रताप नरायन सैनी, शिव कुमार गुप्ता, दीनानाथ सोनी व निरंजन सोनी ने खुशी जताते हुए कहा कि मथुरा बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से लाभ मिलेगा। नगर पंचायत होने से गांव के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। लोगों को कारोबार के अवसर मिलेंगे। मथुरा बाजार के सभी 13 मजरे सटे हुए बसे हैं। इससे सभी मजरों को नगर पंचायत में जोड़ने से परेशानी नहीं होगी।


शासन को भेजी गई रिपोर्ट



नगर पंचायत के सभी मानकों को मथुरा बाजार पूरा करता है। इसे नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की अनुमति के बाद नगर पंचायत का दर्जा दिलाने से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कराई जाएंगी।

-पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed