{"_id":"6a5faaea2e8aa83ace09eccb","slug":"testing-in-the-lab-halted-due-to-machine-breakdown-patients-returned-disappointed-balrampur-news-c-99-1-brp1003-151990-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मशीन खराब होने से लैब में जांच ठप, निराश लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मशीन खराब होने से लैब में जांच ठप, निराश लौटे मरीज
Tue, 21 Jul 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में खराब मशीन ।-संवाद
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में लगी सिलेक्टा जांच मशीन तीन दिनों तक खराब रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मशीन में खराबी के कारण शनिवार से मंगलवार तक लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), लिपिड प्रोफाइल, सीआरपी तथा आरए फैक्टर समेत कई महत्वपूर्ण जांच प्रभावित रहीं। इससे कई मरीज बिना जांच कराए लौट गए, जबकि कुछ को निजी पैथोलॉजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ा।
अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में दो सिलेक्टा जांच मशीनें लगी हैं। शनिवार को दोनों मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई। उसी दिन अवकाश होने के कारण इंजीनियर नहीं पहुंच सके। रविवार को साप्ताहिक अवकाश तथा सोमवार को जिले में हुई भारी बारिश के चलते मशीनों की मरम्मत नहीं हो सकी। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर पड़ा, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल जांच रिपोर्ट की आवश्यकता थी।
मंगलवार को भी एलएफटी, केएफटी और लिपिड प्रोफाइल सहित अन्य जांच नहीं हो सकीं। चिकित्सकों द्वारा जांच लिखे जाने के बाद मरीज पर्चा लेकर लैब पहुंचे, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। लैब कर्मियों ने बताया कि इंजीनियर को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल ने बताया कि मंगलवार शाम तक मशीन की मरम्मत पूरी कर ली गई। इसके बाद सभी जांच पहले की तरह शुरू करा दी गई हैं।