{"_id":"62740a72ebeb227e8771736c","slug":"tested-facilities-at-health-centers-balrampur-news-lko629222035","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर परखी गईं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर परखी गईं सुविधाएं
विज्ञापन
बलरामपुर। नीति आयोग के प्रतिनिधियों ने बीते दिन बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आशा, एएनएम, गर्भवती तथा किशोर व किशोरियों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल की। नीति आयोग के प्रतिनिधियों ने मातृ स्वास्थ्य तथा संस्थागत प्रसव के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी भी ली।
नीति आयोग के जिला प्रतिनिधि श्रेया एवं पीयूष ने जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विनोद त्रिपाठी के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र घुघुलपुर एवं शेखरपुर का निरीक्षण किया। जिला स्वास्थ्य परामर्शदाता ने बताया कि प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जिले में एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वीएचएसएमडी सत्र पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम एवं अलवेंडाजोल की गोलियां वितरित की जा रही हैं। वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण करने उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचीं नीति आयोग की प्रतिनिधि ने आशा, एएनएम, गर्भवती एवं किशोर-किशोरियों से बातचीत करते हुए योजनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
दोनों केंद्रों पर गर्भवती की जांच एवं गोलियों का वितरण करते हुए पाया गया। महिलाओं को परिवार नियोजन एवं संस्थागत प्रसव के बारे में परामर्श दिया गया। उच्च जोखिमयुक्त गर्भवती महिलाओं को पोषणयुक्त भोजन करने, प्रसव पूर्व जांच कराने तथा आयरन, फोलिक एसिड व कैल्शियम की दवा खाने का सुझाव भी दिया गया। दोनों केंद्रों पर हिमोग्लोबिन जांच किट नहीं मिली जिस पर नीति आयोग के प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि हीमोग्लोबिन जांच किट की डिमांड भेजी गई है। किट उपलब्ध होते ही सभी केंद्रों पर भेज दी जाएगी।