फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teenagers shed in the fast stream of Rapti, search continues

राप्ती की तेज धारा में बहा किशोर, तलाश जारी

Wed, 23 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Teenagers shed in the fast stream of Rapti, search continues
बलरामपुर। राप्ती नदी के तेज बहाव में किशोर बह गया है। किशोर की तलाश जारी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोड़री घाट पुल के पास हादसा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली आरएस यादव अपने लाव लश्कर व एनडीआरएफ टीम के साथ किशोर की तलाश में जुटे हुए है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार को बताया कि 22 सितंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद बाग निवासी महबूब (17) अपने पांच दोस्तों चांदबाबू, राशिद, इरफान, कैफ खान व आफताब के साथ 9 किलोमीटर दूर कोड़री घाट पुल के पास नहाने गया था। नहाते समय महबूब गहरे पानी में चला गया और राप्ती नदी के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने घटना की सूचना महबूब के परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली को दी। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने देहात कोतवाली की पुलिस से संपर्क कर महबूब की राप्ती नदी में तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

पहले दिन काफी देर तक स्थानीय गोताखोरों ने महबूब की नदी में तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन भी प्रभारी निरीक्षक लाव लश्कर व एनडीआरएफ टीम के साथ महबूब की तलाश में जुटे रहे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल आदि ने पुलिस से महबूब की तलाश कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम राप्ती में महबूब की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक महबूब का कोई पता नहीं चला सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed