{"_id":"6359679eb7ae0c3f390549d1","slug":"teenager-dies-in-bike-collision-balrampur-news-lko6543379137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से किशोर की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के चौधरी डीह-सिरसिया मार्ग पर बिनोहनी कला गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बिनोहनी कला निवासी अनिल कुमार (17) गत 17 अक्तूबर की सुबह शौच के लिए जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने अनिल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार को अनिल की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अनिल की मां सूर्य कला की तहरीर पर बाइक सवार कमलेश कुमार निवासी सुगानगर लहेरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।