फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teenager dies by drowning in flood water

Balrampur News: बाढ़ के पानी में डूबकर किशोर की मौत

Tue, 09 Jul 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies by drowning in flood water
बलरामपुर। घर का सामान लाने कोड़री बाजार जा रहा किशोर बढ़ईपुर डिप के पास बाढ़ के पानी में डूब गया। खोजबीन के दौरान एक किलोमीटर दूर उसका शव मिला। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौहना के प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार गिरी ने बताया कि मंगलवार को मजरे उपाध्याय पुर निवासी महेश गोस्वामी (14) पुत्र गन्ने गोस्वामी राशन लाने कोड़री जा रहा था। बढ़ईपुर डिप के पास पानी का बहाव तेज था। उसे पार करते समय पैर फिसलने से महेश डूब गया। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से उसकी तलाश शुरू की। करीब एक किलोमीटर दूर बाग में उसका शव मिला है। महेश की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। एसओ मुकेश सिंह ने बताया कि मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का होने के कारण वहां की पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, ललिया के वीरपुर गांव के मजरे गंगापुर निवासी प्रभुनाथ वर्मा (12) व नैतिक वर्मा (9) सोमवार दोपहर धोबहा पहाड़ी नाले में डूब गए थे। ग्रामीणों ने प्रभुनाथ का शव ढूंढ़ लिया था। जबकि नैतिक का अभी तक पता नहीं चल सका है। पीएसी के जवान उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed