फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teen libraries will soon open in 385 gram panchayats

Balrampur News: 385 ग्राम पंचायतों में जल्द खुलेंगे किशोर पुस्तकालय

Wed, 23 Jul 2025 09:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Teen libraries will soon open in 385 gram panchayats
बलरामपुर। जिले की 385 ग्राम पंचायतों में डिजिटल किशोर पुस्तकालय खोलने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। शासन ने इसके लिए 15.40 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। डीएम पवन अग्रवाल की निगरानी में गठित समिति लाइब्रेरी स्थापना और संचालन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा गांव में ही मिल सकेगी। डीपीएम आकाश शर्मा ने बताया कि हर डिजिटल लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायत भवनों में एक-एक कमरे को पुस्तकालय में तब्दील किया जाएगा। इनमें कंप्यूटर सिस्टम, दो टैबलेट, निशुल्क इंटरनेट, कुर्सी-टेबल, शुद्ध पेयजल, शौचालय और थीम आधारित पेंटिंग की व्यवस्था रहेगी। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी अखबार, प्रतियोगी परीक्षाओं की पत्रिकाएं, साहित्य, कहानी और नाटक की किताबें भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

शुरू की गई प्रक्रिया
डिजिटल लाइब्रेरी के लिए उन्हीं ग्राम पंचायतों को योजना में शामिल किया गया है, जहां पंचायत भवन में कम से कम चार कमरे मौजूद हैं। चयनित पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेया उपाध्याय, डीपीआरओ
ग्रामीण युवाओं की मिलेंगी सुविधाएं


डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। अब उन्हें पढ़ाई के लिए शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। शासन की मंशा है कि तकनीक और शिक्षा का लाभ गांव तक पहुंचे। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है।
हिमांशु गुप्ता, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed