{"_id":"6090379e8ebc3ec36a60448e","slug":"teams-of-officers-kept-taking-stock-of-counting-places-balrampur-news-lko5767154138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की टीमों मतगणना स्थलों का लेती रहीं जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की टीमों मतगणना स्थलों का लेती रहीं जायजा
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान अफसरों की टीमें लगातार काउंटिंग स्थलों का भ्रमण कर जायजा लेती रहीं। अराजकता फैलाने वालों की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। साथ ही शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतगणना पूरा कराने के लिए मौके पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को टीमों ने सतर्क रहने का निर्देश दिया।
डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने सोमवार को एमपीपी इंटर कालेज में हो रही सदर ब्लॉक की मतगणना स्थल पहुंच कर जायजा लिया। डीएम व एसपी ने रात में भी मतगणना स्थल पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की। हरैया सतघरवा ब्लॉक के मतगणना केंद्र मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज पहुंचकर मतगणना कार्यो का जायजा लिया।
नवीन मंडी समिति तुलसीपुर ब्लॉक की हो रही मतगणना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए डीएम व एसपी पहुंचे। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र ने भी श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉकों का निरीक्षण कर मतगणना कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने उतरौला के एचआरए इंटर कालेज व श्रीदत्तगंज के चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय पहुंचकर मतगणना कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने मतगणना स्थल गैसड़ी, तुलसीपुर व ललिया का भ्रमण का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सीओ सीओ आरआर सिंह ने भी श्रीदत्तगंज, उतरौला, गैड़ास बुर्जुग व रेहरा बाजार ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। इसी तरह से सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण मिश्र ने भी सदर व हरैया सतघरवा ब्लॉक के मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।