फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teams of Bhimu XI and Warsi Balrampur won

भीमू इलेवन व वारसी बलरामपुर की टीमें जीतीं

Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teams of Bhimu XI and Warsi Balrampur won
बलरामपुर। कई वर्षों से स्पोर्ट्स स्टेडियम में हर साल सिटी सपशाइन ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाले बलरामपुर प्रीमियर लीग प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पहले दिन भीमू इलेवन तथा वारसी बलरामपुर की टीम ने अपना-अपना मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी तथा भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, डॉ. अब्दुल कय्यूम, सीएमएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली व डॉ. जुबेर अहमद आदि ने ध्वज फहराकर किया। धीरू सिंह ने बल्ले से गेंद मारकर खेल की शुरुआत की। उद्घाटन मैच भीमू इलेवन बलरामपुर तथा जयलाल विद्या मंदिर क्रिकेट टीम सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। सिद्धार्थनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बलरामपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 153 रन बनाए। टीम के कप्तान रजत सिंह ने 27 गेंदों पर 39 रनों की धुआंधार पारी खेली। लक्ष्य का पीड़ा करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम 79 रन बनाकर आल आउट हो गई।
विज्ञापन

रजत सिंह ने बेहतर गेंदबाजी कर तीन विकेट भी चटकाए। बलरामपुर की टीम ने यह मुकाबला 73 रनों से जीत लिया। शानदार आलराउंडर प्रदर्शन के लिए रजत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मुकाबला वारसी बलरामपुर तथा हैदराबाद की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हैदराबाद की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। वारसी टीम के बल्लेबाज बलराम ने 36 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने चार छक्के भी लगाए। टीम ने 15 ओवर में 188 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम मात्र 108 रन बनाकर आल आउट हो गई। वारसी की टीम ने यह मुकाबला 80 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारसी टीम के खिलाड़ी बलराम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के तीन विकेट भी चटकाए। शानदार खेल के लिए बलराम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजक मेहताब जमील ने बताया कि यह टूर्नामेंट 26 दिसंबर तक चलेगा। कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख 31 हजार तथा उप विजेता टीम को 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द सिरीज खिलाड़ी को बाइक पुरस्कार में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed