फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Team of Singhpur and Chhatidih reached in the next round of Premier League

Balrampur News: प्रीमियर लीग के अगले दौर में पहुंची सिंहपुर व छतईडीह की टीम

Mon, 19 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Team of Singhpur and Chhatidih reached in the next round of Premier League
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। सिंगाही खेल मैदान पर चल रहे न्यू ब्वॉयज नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग के पांचवे दिन दो मैच खेले गए। सिंहपुर व छतईडीह की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर रोशन व अहमद रजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पांचवे दिन मैच का शुभारंभ ग्राम प्रधान बाबूलाल व डॉ. पंकज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच प्रतापपुर व सिंहपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर प्रतापपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहपुर की टीम ने मात्र चार ओवर में ही 54 रन बनाकर मैच जीत लिया। शानदार प्रदर्शन करने पर रोशन को मैन ऑफ द मैच रोशन का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच मोहनापुर व छतईडीह के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहनापुर की टीम ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर 76 रन बनाए। जवाबी पारी में छतईडीह की टीम ने निर्धारित ओवर में 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। अहमद रजा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर आयोजक नौशाद खान, इमरान, फरहान व वकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed