{"_id":"6590456094856e2f2e0b42a7","slug":"team-of-officers-will-monitor-e-measles-investigation-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5752-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अधिकारियों की टीम करेगी ई-खसरा पड़ताल की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अधिकारियों की टीम करेगी ई-खसरा पड़ताल की निगरानी
Sat, 30 Dec 2023 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 30 Dec 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में एक जनवरी से शुरू होने वाले ई-खसरा पड़ताल की निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने तीनों तहसील व नौ ब्लॉकों में अधिकारियों को तैनात किया है।
हर खेत में बोई जाने वाली फसलों के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए एक जनवरी से एग्रीस्टैक योजना के तहत कृषि विभाग ई-खसरा पड़ताल शुरू करेगा। इसके लिए चार विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब सर्वे की निगरानी के लिए तीनों तहसील और नौ ब्लॉकों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। बलरामपुर तहसील में जिला विकास अधिकारी, तुलसीपुर तहसील में जिला पंचायत राज अधिकारी व उतरौला तहसील में उपायुक्त श्रम रोजगार को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सदर ब्लॉक, रेहरा बाजार, तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, श्रीदत्तगंज, गैड़ासबुजुर्ग, पचपेड़वा व गैसड़ी ब्लॉक में संबंधित खंड विकास अधिकारी ई-खसरा पड़ताल की निगरानी करेंगे। (संवाद)