फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teaching should follow the teacher's diary, and special classes should be conducted for academically weak students

Balrampur News: शिक्षक डायरी के अनुसार हो पढ़ाई, कमजोर बच्चों के लिए चलें विशेष कक्षाएं

Thu, 06 Aug 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Teaching should follow the teacher's diary, and special classes should be conducted for academically weak students
फोटो-29-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित बैठक में मौजूद ​शिक्षक ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। सदर विकास खंड के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को एमएलके महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में यू-डायस डाटा अपडेट, डीबीटी धनराशि के उपयोग, निपुण भारत मिशन की प्रगति तथा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक में बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक डायरी और शिक्षक संदर्शिका के अनुरूप कक्षाओं का संचालन करने के निर्देश दिए। साथ ही निपुण तालिका के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए नियमित विशेष कक्षाएं संचालित करने को कहा। उन्होंने डीबीटी की धनराशि का उपयोग बच्चों की शैक्षिक सामग्री पर सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) घनश्याम वर्मा ने कहा कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के लिए शिक्षक संदर्शिका का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए। उन्होंने शिक्षक डायरी के अनुसार शिक्षण योजना तैयार करने तथा निपुण तालिका के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति का नियमित आकलन करने पर जोर दिया। साथ ही यू-डायस डाटा अपडेट करने और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के आवेदन समय पर भरवाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एआरपी डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला, नवीन सिंह, पंकज पांडेय, सुदीप सिंह, अकील अहमद तथा सदर शिक्षा क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed